मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता रहूंगा – दर्शन सिंह

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री दर्शनसिंह चौधरी के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा संभागीय कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री सिंह गुरूवार को नर्मदापुरम आए एवं मां नर्मदा का पूजन कर नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यालय में अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूॅ जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का पसीना बहेगा वहां मैं अपना रक्त बहा दूंगा। मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता रहूंगा। सांसद तो आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता होंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, नीतू यादव, पंकज चौरे, भूपेन्द्र चौकसे, हंस राय, मुकेश मैना, प्रीति शुक्ला, सुधीर पटेल, भरतसिंह राजपूत, संदेश पुरोहित, राजेन्द्र हरदेनिया, राजो मालवीय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना एवं आभार प्रीति शुक्ला ने माना। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने दी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं सभापति श्री अवध पाण्डे, पंकज पटैल पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला प्रवक्ता को भाजपा की सदस्यता दिलायी। 

Spread the love