कांग्रेस का सेल्फ गोल : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शक्ति पर राहुल गांधी के “शक्ति” पर विवादित बयान से घिर गई कांग्रेस ?

लाेकसभा चुनाव के दौरान शक्ति पर राहुल गांधी के "शक्ति" पर विवादित बयान से घिर गई कांग्रेस ?

(18 मार्च 2024) लोकसभा चुनाव का समर शुरू हो गया है। सभी राजनैतिक दल लोकसभा चुनाव 2024 में अपने पूरे जोर के साथ मैदान में उतर चुके है या फिर उतरने की तैयारी में है। इन सबके बीच कांग्रेस ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की गलतियों को दोहराना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान इन दिनों खासा विवादों में आ गया है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए के नेता राहुल गांधी के साथ साथ कांग्रेस और INDI गठबंधन को घेरने में जुट गए है।

रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईवीएम ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। मोदी के खिलाफ हमारी लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर नहीं है। मोदी एक मुखौटा हैं जो शक्ति के लिए काम करते हैं। 

पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल मुंबई में शिवाजी मैदान में I.N.D.I अलायंस की तरफ से एक खुला ऐलान किया गया है। वे लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का उन्होंने ऐलान कर दिया है। हिंदू शक्ति को समाप्त करने का उन्होंने बीड़ा उठाया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है।

 

क्या है राहुल गांधी का बयान, जिसपर विवाद हो रहा है (17 मार्च 2024)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हिंदू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है… महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि ‘सोनिया जी, मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है…”

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने साधा राहुल के बयान पर निशाना (18 मार्च 2024)

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन के लोग अब इसी शक्ति को कुचलना चाहते हैं, तबाह करना चाहते हैं, समाप्त करना चाहते हैं। इन्हें मां भारती की बढ़ती हुई शक्ति से नफरत हो रही है। इन्हें भारतीय नारी का उत्थान अच्छा नहीं लग रहा है। इन्हें भारतीय नारी का सशक्तिकरण पसंद नहीं आ रहा है। शक्ति पर वार का मतलब है देश की माताओं बहनों बेटियों पर वार…”

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल को घेरा (18 मार्च 2024)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को ना हिंदू धर्म की समझ है ना लोकतंत्र की समझ है। EVM जैसी निष्पक्ष वोटिंग मशीन के कारण दुनिया में भारत के लोकतंत्र का मान बढ़ता है, राहुल गांधी को विचार करना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं….”

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने बताया बयान का मतलब (18 मार्च 2024)

“दो तरह की शक्तियां होती हैं। एक असुर शक्तियां और दूसरी देव शक्तियां। असुर शक्तियां वो होती हैं जो असत्य, हिंसा, नफरत और लोगों पर अत्याचार करती हैं। असुर शक्तियां आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में विद्यमान है… राहुल गांधी ने जिन शक्तियों का उल्लेख किया है वो असुर शक्तियों का किया है और देव शक्तियों से न्याय की उम्मीद की है।”

Spread the love