1 अप्रैल को नही अब 4 अप्रैल को जमा करेंगे भाजपा सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी अपना नामांकन, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल

1 अप्रैल को नही अब 4 अप्रैल को जमा करेंगे भाजपा सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी अपना नामांकन

भोपाल। नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी पहले 1 अप्रैल को नामांकन रैली के साथ नामांकन फार्म जमा करने वाले थे, लेकिन 1 अप्रैल को अवकाश होने के चलते अब भाजपा प्रत्याशी का नामांकन 4 अप्रैल को जमा होगा। 4 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का फॉर्म डॉक्टर मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल राज्य सभा सांसद माया नारोलिया, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह , राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, तेंदुखेडा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का फॉर्म भरवाने के पूर्व नर्मदा मैया का पूजन कर संकल्प सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संबोधित करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक सीता शर्मा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल के द्वारा दी गई। बताया गया कि नामांकन रैली निकली जाएगी। चार अप्रैल को नामांकन रैली एवं सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के जनसपंर्क अभियान की जानकारी दी।

ग्रामीण अंचल में किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक सीता शरण शर्मा एवं जिला अध्यक्ष महोदय अग्रवाल के साथ रायपुर जासलपुर निमसाड़िया पांजरा होलिया पीपर, मेहराघाट बड़ोदिया रैसलपुर जनसंपर्क कर चौपाल को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी।  सभाओं में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए भारतीय प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि यह वोट केवल दर्शन को नहीं वरन नरेन्द्र मोदी जी एवं देश के विकास को है। दर्शन सिंह चौधरी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन के आपार स्नेह वा आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं।

 

Spread the love