अग्रवाल अनंता प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ 14 मई से : चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सिवनी मालवा को मिलेगा पहला सुपर प्रीमियम आवासीय एवं व्यावसायिक प्रोजेक्ट

अग्रवाल अनंता प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ 14 मई से चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सिवनी मालवा को मिलेगा पहला सुपर प्रीमियम आवासीय एवं व्यावसायिक प्रोजेक्ट

सिवनी मालवा.  सिवनी मालवा शहर में आधुनिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए “अग्रवाल अनंता” प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ 14 मई से होने जा रहा है। अग्रवाल अनंता, अंबिका ग्रुप का एक सुपर प्रीमियम आवासीय एवं व्यावसायिक प्रोजेक्ट है, जिसे शहर के विकास का नया अध्याय माना जा रहा है। आयोजन को लेकर अग्रवाल अनंता परिवार द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं और चार दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चार दिनों तक होंगे विशेष आयोजन

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 मई 2026 को श्री खाटूश्याम जी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक बलराम खूखरवंशी, खुरई (मध्यप्रदेश) द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मिस्ट्री ग्रुप एवं गुंजन शाहिदाबाद की टीम विशेष सहयोग करेगी। आयोजन शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

द्वितीय दिवस 15 मई 2026 को श्री पार्थिवेश्वर रुद्राक्ष ज्योतिर्लिंग संगीतमय भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन रखा गया है। आयोजन में आचार्य पं. श्री अभिनाश मिश्रा जी के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। भागवताचार्य ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्रपुरम द्वारा भी विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।

तृतीय दिवस 16 मई 2026 को “नदी, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण संवाद” विषय पर विशेष आयोजन होगा। इसमें 1900 दिनों से अखंड नर्मदा सिद्ध महामंडलेश्वर अंकुर महाराज एवं पं. अभिनाश मिश्रा जी के सान्निध्य में विचार व्यक्त किए जाएंगे। साथ ही भव्य संगीतमय सहस्त्रधारा एवं महाकाल साधना का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।

चतुर्थ दिवस 17 मई 2026 को संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रीराम राजपूत एवं संगीतमयी सांवरे जागरण समिति, नर्मदापुरम द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

आयोजकों द्वारा बताया गया कि 14, 15, 16 एवं 17 मई तक आगंतुकों एवं विजिटर्स के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं 16 एवं 17 मई की शाम को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

अग्रवाल अनंता परिवार ने किया आमंत्रित

अग्रवाल अनंता परिवार की ओर से शहर एवं क्षेत्र के नागरिकों को कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल मेन हरदा रोड, शासकीय आईटीआई के पास, सिवनी मालवा रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

यह रहेंगे आयोजन में प्रमुख सहयोगी

कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष के रूप में पं. राजकुमार गौर “रियल एस्टेट मार्केटिंग फर्म”, श्री बालकृष्ण गौर एवं श्री आशीष गौर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं आयोजन में अग्रवाल परिवार के सदस्य अंकित अग्रवाल, प्रेमशंकर गौर (गोलू पटेल), पुष्पराज गौर सहित परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!