पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया अभिनंदन
खंडवा. नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आगम जैन का एका वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा भेंट कर स्वागत किया गया, जिसे एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
समाजहित एवं जनसेवा को लेकर हुई चर्चा
इस अवसर पर संस्था सदस्यों एवं एसपी आगम जैन के बीच समाजहित, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संस्था की ओर से जिले में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जनसहभागिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। वहीं आगम जैन ने भी सामाजिक संगठनों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
उज्ज्वल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं
एका वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आगम जैन को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई। संस्था सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
यह सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर हर्षा सिंह ठाकुर, प्राची टुटेजा, निशा अग्रवाल, अंजना निकालजे, मीना पुडुंगे एवं माधुरी राजपूत उपस्थित रहीं।
