रामजी चौक पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के साथ मनाई खुशी, बड़ी संख्या में जुटे युवा और नागरिक, हाईकोर्ट के निर्णय पर उत्साह का माहौल
सिवनी मालवा। धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए निर्णय का सिवनी मालवा में सजग युवा मंडल द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। फैसले के बाद नगर के रामजी चौक पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जश्न मनाते हुए खुशी व्यक्त की।
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सजग युवा मंडल के संरक्षक एवं पार्षद ईश्वरदास जमींदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति और नगरवासी रामजी चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जयघोष किए गए और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जताई खुशी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और आतिशबाजी भी की। रामजी चौक जयघोषों और धार्मिक नारों से गूंज उठा। नगर के कई नागरिक भी अपने घरों से बाहर निकलकर इस आयोजन में शामिल हुए और फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की।
“यह निर्णय आस्था और इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षण” – ईश्वरदास जमींदार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सजग युवा मंडल के संरक्षक एवं पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने कहा कि यह निर्णय केवल एक कानूनी फैसला नहीं बल्कि सत्य, इतिहास और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा।
उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व होना चाहिए।
बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर श्रीमती अनीता वर्मा, शैलेंद्र गौर, राकेश वर्मा, कमलेश लोवंशी, मनमोहन मानू लोवंशी, जितेंद्र जमींदार, मीरा लोवंशी, रेखा लोवंशी, सावित्री साध, पुष्पा वर्मा, राजकुमार सरदार, छोटू धपाड़िया, आनंद सेन, गोलू लोवंशी, विशाल लोवंशी, जय मासाब, दिलीप यदुवंशी, कुशाग्र चौबे, आर्यन लोवंशी, संजू गौर, मोनू सेन, लालू कपिल, दीपेश लोवंशी, संत लोवंशी, शेलू मांदले, जित्तू लोवंशी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
