भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस संपन्न, विचारधारा से लेकर मीडिया प्रबंधन तक हुए महत्वपूर्ण सत्र

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस संपन्न, विचारधारा से लेकर मीडिया प्रबंधन तक हुए महत्वपूर्ण सत्र

“हमारा विचार ही हमारे संगठन की धुरी है” – डीडी उईके, ध्वजारोहण, वंदे मातरम् और पौधरोपण के साथ हुआ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026” का जिला स्तरीय आयोजन परमशी गार्डन, नर्मदापुरम में गरिमामय वातावरण के बीच प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में संगठन, विचारधारा, सरकार की योजनाओं, कार्यकर्ता विकास और मीडिया प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले उपस्थित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण (झंडा वंदन), दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

“हमारा विचार ही हमारे संगठन की धुरी है” – डीडी उईके

प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके ने “केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है और हमारा विचार ही हमारे संगठन की वास्तविक धुरी है। इस सत्र की अध्यक्षता नर्मदापुरम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने की।

जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि ऐसे वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित के विषयों से जोड़ना होता है। इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा की भावना मजबूत होती है।

प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों और मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

भाजपा के इतिहास से लेकर सैद्धांतिक अधिष्ठान तक हुए सत्र

द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की।

तृतीय सत्र में पूर्व सांसद आलोक संजर ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने की।

देश की चुनौतियों, कार्यकर्ता प्रबंधन और विचार परिवार पर चर्चा

चौथे सत्र में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने “देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने की।

पांचवें सत्र में भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ने “कार्यकर्ता संभाल” विषय पर मार्गदर्शन दिया। इसकी अध्यक्षता राधा सुधीर पटेल ने की।

छठे सत्र में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने “विचार परिवार” विषय पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता मीसाबंदी शंभू सोनकिया ने की।

मीडिया की बारीकियां और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी मिला

सातवें सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने “मीडिया एवं सोशल मीडिया” विषय पर जानकारी देते हुए आधुनिक समय में मीडिया की भूमिका और उसकी बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस सत्र की अध्यक्षता सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने की।

प्रथम दिवस के अंतिम व्यवहारिक सत्र को मुदित शेजवार ने संबोधित किया।

झालमुरी का स्वाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बना चर्चा का विषय

जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि बंगाल चुनाव के दौरान चर्चित रही झालमुरी का स्वाद भी प्रशिक्षणार्थियों को चखाया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस दौरान प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, प्रशिक्षण वर्ग के संभागीय प्रभारी भरत सिंह राजपूत, जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना, संतोष पारिख, माधवदास अग्रवाल, पीयूष शर्मा, अखिलेश खंडेलवाल, सम्पत मूंदड़ा, पंकज चौरे और जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था समिति में कुंवर यादव, ज्योति चौरे, लोकेश तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, प्रसन्ना हर्णे, महेंद्र यादव, गोविंद राय, रीता ठाकुर, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, मनोहर बडानी, हंसराय, दिनेश तिवारी, अमित महाला, अनिल बुंदेला, केशव उर्मिल, अजय श्रीवास्तव, राहुल पटवा, चरणजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, गजेंद्र चौहान, राहुल ठाकुर, दुर्गेश मिश्रा, दीपक महालहा, सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, सेठी चौकसे, राजेश रायकवार, रोहित गौर, कृतिक शिवहरे, गौरव मालवीय, अर्पित मालवीय, सुंदरम अग्रवाल, चंद्रमोहन परिहार, डॉ. पंकजमणि पहाड़िया, अखिलेश व्यास, हरिनारायण यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

error: Content is protected !!