प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने एक ही इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह और वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित

प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने एक ही इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह और वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित

ईवी कार और कार पूलिंग से भाजपा नेताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर अपनाई साझा यात्रा

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जिला नर्मदापुरम द्वारा एक सकारात्मक पहल की गई। 16 एवं 17 मई को भोपाल रोड स्थित परमशी गार्डन में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं ने कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संदेश पुरोहित एक ही इलेक्ट्रिक वाहन से प्रशिक्षण स्थल पहुंचे। इस पहल को ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया गया।

माया नारोलिया बोलीं – छोटे बदलाव भी ला सकते हैं बड़ा परिणाम

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के प्रेरणादायक आह्वान से प्रेरित होकर यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक और सार्थक बदलाव अपनाएं तो देश के लिए ईंधन और ऊर्जा की बड़ी बचत सुनिश्चित की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि साझा यात्रा और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग केवल खर्च कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा – समाज को भी अपनानी चाहिए ऐसी पहल

सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि कार पूलिंग और स्वच्छ ऊर्जा आधारित वाहनों का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने का प्रयास है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

प्रशिक्षण वर्ग के साथ पर्यावरण जागरूकता का संदेश

भाजपा नेताओं की इस पहल को प्रशिक्षण वर्ग के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के छोटे प्रयास भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं और समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद करेंगे।

error: Content is protected !!