सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
आयोजन के अंतर्गत निबंध, भाषण, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को विशेष रूप से मेहंदी प्रतियोगिता और पैदल यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रजनीश जाटव, मनोज कुमार प्रजापति (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) एवं कु. आकांक्षा पांडे की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कु. आकांक्षा पांडे ने छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।
पैदल यात्रा में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. मनीष दीक्षित, डॉ. पदम शर्मा, डॉ. सतीश बालपुरे, डॉ. गजेंद्र वाईकर, डॉ. राकेश निरापुरे, डॉ. दुर्गा मीणा, डॉ. रीमा नागवंशी, डॉ. रविप्रकाश यादव, सहित प्रतिभा साहू, सुदर्शना राज और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें
- समीक्षा झरानिया ने प्रथम स्थान,
- आलिया शाह ने द्वितीय स्थान, तथा
- स्नेहा यदुवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा तोमर ने किया तथा श्रीमती विमला कदम ने आभार प्रदर्शन किया।
यह आयोजन छात्राओं में जनजातीय विरासत, संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।
