जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा के प्रचार हेतु रथ यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा के प्रचार हेतु रथ यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

सिवनी मालवा। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस की उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला द्वारा सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा के प्रचार-प्रसार हेतु रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रथ यात्रा 11 से 15 नवंबर तक सिवनी मालवा ब्लॉक एवं केसला ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में जाकर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय, जनपद सीईओ श्रीमति श्रुति चौधरी, जनजाति कार्य विभाग अधीक्षक श्री सुब्रत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश गौर, जिला मंत्री श्री जितेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील गौर, पार्षद श्री ईश्वर जमींदार, मंडल महामंत्री श्री तुषार लोवंशी, सौरभ मालवीय सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाज में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!