सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला नर्मदापुरम द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की नियुक्तियां घोषित की गई हैं। जिला अध्यक्ष अंजू नारोलिया एवं जिला सचिव शैलेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार श्रीमती कंचन अमित पिरथानी (पटवारी) को तहसील अध्यक्ष डोलरिया नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती श्वेता गौर (नगर सर्वे) को विकासखंड अध्यक्ष नर्मदापुरम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र कुमार सुलेखिया, सहायक ग्रेड-3 को विकासखंड सचिव तथा श्रीमती दीपा तोमर, प्राथमिक शिक्षक को विकासखंड कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला नेतृत्व ने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। नव नियुक्त पदाधिकारी कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कर्मचारी वर्ग में उत्साह का माहौल देखा गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राममोहन रघुवंशी, संभागीय अध्यक्ष राजेश पांडे, जिला अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा सहित राकेश कुमार साहू, हरिप्रसाद परेवा, भागीरथ योगी, राकेश पवार, यशवंत सिंह ठाकुर, लोकेश गौर, शैलेंद्र रामटेके, संतोष सोलंकी, रामचंद्र गौर, विनय मसीह, महेश हरियाले एवं अन्य कर्मचारियों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जिले में कर्मचारी एकता को नई दिशा मिलेगी और कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
