भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां तेज, व्यवस्थापक टोलियों का गठन

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां तेज, व्यवस्थापक टोलियों का गठन

नर्मदापुरम में 16 और 17 मई को आयोजित होगा जिला प्रशिक्षण वर्ग, पंजीयन व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां तय, बुधनी-भोपाल रोड स्थित परमशी गार्डन में होगा दो दिवसीय आयोजन

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 एवं 17 मई को बुधनी-भोपाल रोड स्थित परमशी गार्डन में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थापक टोलियों का गठन किया गया है।

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया है।

व्यवस्थाओं को लेकर जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारियां

भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण वर्ग की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति महेश चौरे को पंजीयन व्यवस्था की प्रभारी बनाया गया है।

प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं के पंजीयन एवं समन्वय की जिम्मेदारी उनकी देखरेख में संचालित की जाएगी।

आईटी और सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता निभा रहे सक्रिय भूमिका

प्रशिक्षण वर्ग की पंजीयन तैयारियों में भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान राकेश मालवीय एवं मयूर मालवीय इटारसी ने पंजीयन टोली के सदस्य के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से और अधिक जोड़ने का कार्य करेगा।

error: Content is protected !!