सिवनी मालवा में गुरु नानक जयंती महोत्सव 3 से 5 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा

सिवनी मालवा में गुरु नानक जयंती महोत्सव 3 से 5 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा

सिवनी मालवा। नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा एवं समस्त सिख समाज द्वारा गुरु नानक देव जी का जन्म उत्सव इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु नानक जयंती महोत्सव 3 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर 2025 तक चलेगा।

महोत्सव के तहत प्रतिदिन प्रभात फेरी एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार, 3 नवंबर को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी प्रारंभ होगी। मंगलवार, 5 नवंबर को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन एवं शब्द कीर्तन का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक लंगर का आयोजन रहेगा।

गुरु नानक जयंती के मुख्य कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम में संत महात्माओं एवं रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं समाज के प्रमुख सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा (सिख समाज) सिवनी मालवा में किया जाएगा।

error: Content is protected !!