“संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की ताकत है, SIR अभियान को बनाएं जनभागीदारी का माध्यम” — विधायक प्रेम शंकर वर्मा
भीलटदेव मंडल में आयोजित SIR बैठक में विधायक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति
सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी भीलटदेव मंडल की बैठक आज उत्साहपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। बैठक का मुख्य विषय SIR (Special Intensive Revision) मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान रहा, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की असली ताकत है। हर कार्यकर्ता यदि निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करे तो संगठन और मजबूत बनता है।” उन्होंने आगे कहा कि “SIR अभियान केवल सूची सुधार का कार्य नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने, जनविश्वास बढ़ाने और लोकतंत्र को सशक्त करने का माध्यम है। हमें इसे जनभागीदारी का अभियान बनाना चाहिए।”
बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी श्री रघुवीर सिंह राजपूत, श्री वीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील गौर, मंडल महामंत्री श्री सौरभ मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष श्री मोनू यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रोहिणी साध, मीडिया प्रभारी श्री अनिल गौर, से प्रभारी श्री कमल रघुवंशी, मंडल मंत्री श्री बेनी लोवंशी, मंडल मंत्री श्री राकेश यादव, श्री मुकेश तिवारी, श्री राकेश कीर, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष श्री रेवाराम गौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री शैलू पटेल, तथा श्री प्यार सिंह राजपूत सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक वर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर सत्यापन, मतदाता सूची अद्यतन और जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की सुदृढ़ता का मूल आधार है।
विधानसभा प्रभारी श्री रघुवीर सिंह राजपूत ने भी संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री सौरभ मालवीय ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष श्री सुनील गौर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और SIR अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
