निगम से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम की संचालक (डायरेक्टर) श्रीमती स्मारिका पटेल ने सोमवार को उज्जैन स्थित एम.पी. एग्रो शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा में निगम से संबंधित अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
श्रीमती पटेल ने निरीक्षण के दौरान शाखा में कृषि उपकरण वितरण, बीज एवं खाद आपूर्ति, अनुदान योजना क्रियान्वयन, तथा किसानों से जुड़ी अन्य सेवाओं की कार्यपद्धति को समझा और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने शाखा के अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि उद्योग विकास निगम का उद्देश्य किसानों को तकनीकी, आर्थिक और व्यवस्थागत सहयोग प्रदान करना है, और इस दिशा में हर शाखा को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना चाहिए।
शाखा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डायरेक्टर को क्षेत्रीय गतिविधियों, किसानों तक पहुंच और समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती पटेल ने आश्वासन दिया कि निगम किसानों के हित में और अधिक प्रभावी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्यरत रहेगा।