कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाठ में ‘कॉलेज चलो अभियान’ का आयोजन

कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाठ में ‘कॉलेज चलो अभियान’ का आयोजन

सिवनी मालवा। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाठ में कॉलेज चलो अभियान का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के निर्देशन में तथा अभियान के समन्वयक डॉ. मनीष दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अभियान के अंतर्गत डॉ. पदम शर्मा, डॉ. सरिता नागवंशी, सुश्री सुदर्शना राज, कु. आकांक्षा पांडे एवं डॉ. दुर्गा मीणा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शासन की विभिन्न उच्च शिक्षा एवं छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
कु. आकांक्षा पांडे ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला। डॉ. सरिता नागवंशी ने कन्या महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं संसाधनों की जानकारी साझा की। वहीं डॉ. दुर्गा मीणा ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं नवीन शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी अमैया, श्री चरणसिंह नागले सहित समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें कॉलेज शिक्षा से जोड़ना रहा, जिसे प्रतिभागियों ने सराहना के साथ स्वीकार किया।

error: Content is protected !!