पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने मोरघाट में दिवंगत विकास यादव के परिवार से की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त की

पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने मोरघाट में दिवंगत विकास यादव के परिवार से की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त की

सिवनी मालवा। विकासखंड सिवनी मालवा के आदिवासी अंचल के ग्राम मोरघाट में युवा किसान विकास यादव के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मृगेंद्र सिंह मंडलोई स्वयं मोरघाट पहुंचकर स्व. विकास यादव के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

मंडलोई ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा विकास यादव का असमय निधन न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने मौके पर शासन से मिलने वाली तात्कालिक सहायता राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उच्च अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर सहायता राशि शीघ्र स्वीकृत किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद के लिए वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं और मामले की जानकारी प्रशासनिक स्तर पर भी पहुंचाई जाएगी।

इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह मंडलोई, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र सिंह ठाकुर, तथा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वरुण पटेल भी उपस्थित रहे।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी विकास यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

error: Content is protected !!