इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
माखन नगर में महिला शक्ति का किया गया सम्मान

माखन नगर। माखन नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र मुराड़िया के नेतृत्व में शैलेन्द्र जोशी (गुरुजी) के निवास, आवास कॉलोनी माखन नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महिला शक्ति को सम्मानित करने हेतु सफाई कर्मी श्रीमति रेखा बाई का सम्मान किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मुराड़िया ने कहा कि “इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, वहीं सरदार पटेल ने एकता और संप्रभुता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।”

कार्यक्रम में कुलदीप मिश्रा, हकीम खान, प्रदीप शर्मा, पं. शैलेन्द्र जोशी (गुरुजी), रत्नेश बडगूजर, उमेश तिवारी, राजेंद्र खंडेलवाल, शैलेंद्र गोयल, गिरीश वर्मा, कार्तिक वर्मा, प्रदीप जैन, मुकेश चौहान, राजेश चौहान (बुधनी), पार्षद बबलू अंसारी, राजकुमार गुप्ता, मोहन सोनी, अरुण तिवारी, बबलू ठेकेदार, सतीश आचार्य, इरशाद खान, गुड्डू खान, पप्पू भाईजान, याकूब खान, अशफाक खान, ओमप्रकाश मीणा तथा महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति सुनीता जोशी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माखन नगर के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!