बिहार चुनाव परिणामों ने फिर साबित किया विकास की राजनीति की ताकत: प्रीति शुक्ला

बिहार चुनाव परिणामों ने फिर साबित किया विकास की राजनीति की ताकत: प्रीति शुक्ला

नर्मदापुरम। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–जदयू गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर नर्मदापुरम् भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और स्थिरता को ही प्राथमिकता देती है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली ताकतों को नकारकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रहित के कार्यों को मजबूत समर्थन दिया है। यह जीत विकासवादी राजनीति की स्पष्ट और सशक्त स्वीकार्यता है।

श्रीमती शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा और जदयू की संयुक्त कार्यशैली, संगठन की मजबूत पकड़, और प्रत्येक कार्यकर्ता की तपस्या इस विजय में प्रमुख कारक रही है। बिहार की जनता ने एकबार फिर यह सिद्ध किया है कि वह योजनाओं के धरातल पर दिखने वाले परिणामों को महत्व देती है।

उन्होंने बिहार के मतदाताओं, गठबंधन नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार बिहार को विकास के नए शिखरों पर पहुँचाएगी और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देगी।

error: Content is protected !!