विश्व वसुंधरा दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

विश्व वसुंधरा दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

सिवनी मालवा। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम एवं इको क्लब जिला नोडल अधिकारी महेश विश्वकर्मा विकासखंड नोडल अधिकारी हरि परेवा के मार्गदर्शन एवं निर्देश अनुसार 22 अप्रैल 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में विश्व वसुंधरा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें हमारी शक्ति हमारा ग्रहण विषय पर कार्यक्रम रखा गया था।

पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व वसुंधरा दिवस की इस वर्ष की थीम अनुसार पृथ्वी पर व्याख्यान, प्रस्तुतीकरण, परिचर्चा, पृथ्वी के संरक्षण पर वाद विवाद, प्रश्न मंच, चित्रकला, नारा लेखन एवं विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न छात्राओं ने भाग लिया सुहानी कुशवाहा, तमन्ना बी, रानी कुशवाहा, भूरिया कुशवाहा, खेमेश्वरी दुबे, अदिति इवने, रिद्धिमा उईके राजलक्ष्मी, एवं मोहिनी आदि छात्राओं ने भाग लिया।

चित्रकला में प्रथम सुहानी कुशवाहा द्वितीय तमन्ना बी एवं निबंध लेखन में प्रथम अदिति इवने द्वितीय रिद्धिमा उईके रही सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राम मोहन रघुवंशी, राजेश देवड़िया अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, मधु हुरमाडे, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, शिवम ठाकुर उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!