नर्मदापुरम। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सिवनी मालवा के सेक्टर सतवासा के ग्राम मनवाड़ा, मकोडिया, घूमर देव, खुटवासा, छापरखेड़ा, धामनी, दतवासा,सोमलवाडा,भड़गचिकली,मातापुर,रतवाड़ा,खल खारदा 2 एवं बगवाड़ा में पोषण पखवाड़े अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया माह के द्वितीय मंगलवार होने के चलते ग्राम मनवाड़ा घूमड़देव ख़ुटवासा सोमलवाडा छापरखेड़ा माता पुरा चिकली एक में गर्भवती माता की गोद भराई कर उन्हें पोषण परामर्श दिया गया।
वहीं 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़े अभियान अंतर्गत प्रथम दिवस ग्राम बघवाड़ा में रैली का आयोजन किया गया जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए सही पोषण देश रोशन, आंगनबाड़ी जाएंगे अपना वजन कर आएंगे,पोषण ट्रैकर एप बना वरदान घर में बैठे मिल रहा पोषण स्तर का ज्ञान सात दिन सात क्यारी घर-घर लगाए सब मिलकर पोषण वाटिका न्यारी पंचवटी से मिले पोषण जिससे हो देश रोशन बने सब तंदुरुस्त जब घर पर हो मीठा नीम नींबू अमरुद ,आयरन से भरपूर आहार संग़ विटामिन सी का आहार जरूरी है।
बच्चों किशोरी महिलाओं से लाना एनीमिया में दूरी है पालक चुकंदर अनार खाओ एनीमिया को दूर भगाओ, मां शिशु का रखें ध्यान गर्भावस्था में तीन जांच का अनिवार्य विधान जैसे जिंगल एवं नारों के साथ पोषण रैली का आयोजन किया गया जो की कछार मोहल्ला से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 तक निकाली गई केंद्र बगवाड़ा एक में गर्भवती अंजलि मनीष की गोद भराई विधायक जनप्रतिनिधि श्रीमती अनीता वर्मा के द्वारा की गई केंद्र पर एएनएम उर्मिला द्वारा आयरन एवं कैल्शियम की दावों के सेवन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
वहीं पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सुचित्रा राजावत द्वारा साप्ताहिक टेक होम राशन के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया ग्राम ने स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन करते हुए शिशु एवं माता में संक्रमण को रोकने पर चर्चा की गई स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं की वजन एवं ऊंचाई तथा हीमोग्लोबिन की जांच कर पोषण ट्रैक्टर में प्रविष्टि की गई इसके साथ ही उपस्थित माता एवं हितग्राहियों को पोषण ट्रैकर एप डाउनलोड करवाया गया तथा उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सोनिका गोहिया, दुर्गा रघुवंशी, राखी लववंशी सहायिका संगीता कलोशीय सुनैना असवारे,क्षमा आशा कार्यकर्ता ग्राम की अन्य प्रतिष्ठित महिलाएं श्रीमती रेखा लोवंशी,मीरा लोवंशी तथा अन्य महिलाएं उपस्थिति रही।
