नर्मदापुरम जिले की पिपरिया विधानसभा के अंतर्गत भाजपा बनखेड़ी मंडल की कार्यकारिणी घोषित

नर्मदापुरम जिले की पिपरिया विधानसभा के अंतर्गत भाजपा बनखेड़ी मंडल की कार्यकारिणी घोषित

बनखेड़ी। भारतीय जनता पार्टी बनखेड़ी मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भागवती रमेश पटेल ने जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला की सहमति से मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है। मंडल कार्यकारिणी कुल 22 पदाधिकारी तथा 40 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल कार्यकारिणी में जगदीश पटेल, रामगिरी गोस्वामी, महेश तिवारी, अभिनेष पटेल, चंदन पाल, महेश साहू को उपाध्यक्ष, सुश्री सुनीता मेहरा, सरवन कुशवाहा को महामंत्री, इंद्रकुमार राय, आशुतोष दुबे, मालती धुर्वे, कमलेश पटवा, माधुरी यादव, सुनीता विश्वकर्मा को मंत्री, जगदीश पटेल को कोषाध्यक्ष, रवीश पटेल को कार्यालय मंत्री, ब्रजलाल अहिरवार को सह कार्यालय मंत्री, गजेन्द्र सिंह पटेल को मीडिया प्रभारी, राजकुमार पटेल को सह मीडिया प्रभारी, दीनदयाल पटेल को आईटी संयोजक तथा राजकुमार वंशकार को सह आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठजनों तथा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की है।

error: Content is protected !!