ग्राम कोठरा पहुंचकर दिवंगत कन्हैयालाल दोगने को दी श्रद्धांजलि, विभिन्न कांग्रेस नेताओं के निवास पर भी पहुंचकर व्यक्त की संवेदनाएं
नर्मदापुरम। हरदा विधायक श्री रामकिशोर दोगने के पूज्य पिताजी श्री कन्हैयालाल दोगने के निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने ग्राम कोठरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्री पटवारी ने विधायक रामकिशोर दोगने के ग्राम कोठरा स्थित निज निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकाकुल परिवार से मिले जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्री कन्हैयालाल दोगने के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए विधायक रामकिशोर दोगने एवं उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल जिला शहर अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना, भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री अनोखी पटेल, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्री शिवाकांत पांडे, हरदा जिला अध्यक्ष श्री मोहन साईं, कांग्रेस नेता श्री बंटू गुर्जर सहित अन्य कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहे।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल के पिता के निधन पर भी जताया शोक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदा जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओम पटेल के निवास पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव गौरव रघुवंशी के निवास पहुंचे
अपने प्रवास के दौरान जीतू पटवारी ग्राम कोठरा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री गौरव रघुवंशी के निवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के साथ संवेदनाएं साझा कीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पार्टी परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।
