माखन नगर में मारवाड़ी वैश्य मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, संतोष अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

माखन नगर में मारवाड़ी वैश्य मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, संतोष अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

माखन नगर। मारवाड़ी वैश्य मंडल माखन नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक संतोष अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी वैश्य मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संतोष अग्रवाल को मंडल का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश टावरी, सुनील जैन एवं दुर्गेश खंडेलवाल का चयन किया गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को सौंपी गई। उल्लास पटनी को सहसचिव तथा राकेश माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंडल सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए संगठन के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इसी अवसर पर नवयुवक मारवाड़ी वैश्य मंडल माखन नगर का भी गठन किया गया, जिससे युवा वर्ग को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और संगठन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। नवयुवक मंडल में सर्वसम्मति से दीपक खंडेलवाल को युवा अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर आकाश गर्ग, विवेक खंडेलवाल, आयुष सेठी एवं अमन लड्डा को जिम्मेदारी दी गई। यश गोलछा को सचिव, आकाश खंडेलवाल को सहसचिव तथा प्रखर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में मारवाड़ी वैश्य मंडल एवं नवयुवक मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

error: Content is protected !!