सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी सिवनी मालवा नगर मंडल की कार्यशाला आज सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह कार्यशाला एसआईआर (SIR) पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों और संगठनात्मक कार्ययोजना पर केंद्रित रही।
इस दौरान मतदाता सूची की जांच, अद्यतन प्रक्रिया और सुधार के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत एवं नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करने का कार्य करता है और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रवीण अवस्थी, दीपक बाथव, दुर्गेश पार्षद, विजय यूरिया, सफी पप्पू गौरी, प्रशांत यादव पार्षद, राजेश शिवपुरे, नगर महामंत्री अतुल बकोरिया, तुषार लोवंशी, विनय उईके, मनोज कपिल, श्रीमती कृष्णा व्यास, श्रीमती लीना यादव, श्रीमती रचना शर्मा, अनुज वर्मा, नरेश जायसवाल, अशोक धाकड़ एवं हर्ष चौघड़िया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की योजनाएं पहुँचाने और आगामी अभियानों की तैयारी को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि प्रत्येक मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बी.ए.एल., बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी, पार्षद गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आगामी पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और संगठन की मजबूती में अपना योगदान दें।
