भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिवनी मालवा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण, मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिवनी मालवा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण, मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिवनी मालवा के द्वारा कुर्मी समाज धर्मशाला में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत की एकता, अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। भारत की एकता के प्रहरी, अखंड राष्ट्र के शिल्पकार एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के समेकित निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदा अमर रहेगा। उनके जीवन से हमें दृढ़ संकल्प, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, जिला मंत्री जितेन्द्र चौहान, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, पार्षद श्रीमती किरण राठौर, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा व्यास, अन्नू काका, नगर महामंत्री अतुल बकोरिया, तुषार लोवंशी, नगर मंत्री चंद्रकांत कुशवाह, मनोज कपिल, ऋषिकांत पटवा, प्रतीक कोठारी, रोनी साध, रोहित कुचबंदिया, मोनू वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।

error: Content is protected !!