भाजपा का ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधान सभा सम्मेलन’ सम्पन्न, वोकल फॉर लोकल पर दिया गया विशेष बल

भाजपा का ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधान सभा सम्मेलन’ सम्पन्न, वोकल फॉर लोकल पर दिया गया विशेष बल

सिवनी मालवा। स्थानीय रेस्ट हाउस के सुभाष चंद्र बोस हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और स्थानीय उत्पादों व स्वदेशी उद्यमों को बढ़ावा देने का संकल्प लेना रहा।

 

इस अवसर पर भाजपा नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, लोकप्रिय विधायक प्रेम शंकर वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, जिला मंत्री रीता ठाकुर एवं जितेन्द्र चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, वरिष्ठ नेता रघुवीर राजपूत, राजेन्द्र पालीवाल, भिलटदेव मंडल अध्यक्ष सुनील गौर, शिवपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, चंद्रकांत पैंटी कुशवाह, दीपक बताव, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक श्रीधर अग्रवाल, माखन व्यापारी, सुनील कलवानी, जुगनू कलवानी, शैलेन्द्र गौर लोवंशी, ऋषिकांत पटवा, श्रीमती लीना यादव, वंदना पालीवाल, ज्योति सुनील मालवीय, विजय यूरिया, सहित नगर के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।

 

जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमें अपने गाँव, नगर और जिले के उत्पादों पर गर्व करना चाहिए और उन्हें बढ़ावा देना चाहिए। वोकल फॉर लोकल तभी सफल होगा जब हर नागरिक ‘स्वदेशी अपनाओ’ का भाव अपने जीवन में लाए।”

 

विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर भारतीय का संकल्प होना चाहिए। आज़ादी का अमृत काल है — यह वह समय है जब हम अपने स्थानीय कारीगरों, किसानों और व्यापारियों को सशक्त बनाकर भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं।”

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक ने कहा कि “छोटे उद्योग, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग भारत की रीढ़ हैं। यदि हर व्यक्ति स्थानीय वस्तुओं को प्राथमिकता देगा तो लाखों परिवारों को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”

 

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि “सिवनी मालवा नगर में भी कई ऐसे उत्पाद हैं जिन्हें यदि सही मंच और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। नगर पालिका इस दिशा में सहयोग के लिए तत्पर है।”

 

कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री रीता ठाकुर ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!