सिवनी मालवा। दीपावली पर्व के अवसर पर बानापुरा कृषि उपज मंडी में छह दिन तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2025 से 23 अक्टूबर 2025 तक व्यापारियों द्वारा दीपावली मनाने के कारण मंडी में नीलामी अवकाश घोषित किया गया है।
सूचना में बताया गया है कि 24 अक्टूबर 2025 (दूज) के दिन मंडी पुनः खुलेगी। इस दिन नीलामी कार्य का मुहूर्त समय प्रातः 11:20 बजे निश्चित किया गया है। मंडी प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि अवकाश अवधि के दौरान अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी लेकर न आएं, क्योंकि इस अवधि में मंडी परिसर में नीलामी गतिविधियां पूर्णतः स्थगित रहेंगी।
मंडी सचिव ने कहा कि यह निर्णय व्यापारिक गतिविधियों और पर्व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि किसान और व्यापारी दोनों दीपावली पर्व को सुचारू रूप से मना सकें। अवकाश के बाद 24 अक्टूबर से सामान्य रूप से मंडी में नीलामी कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
