भाजपा ग्रामीण मंडल सिवनी मालवा की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

भाजपा ग्रामीण मंडल सिवनी मालवा की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन सिवनी मालवा। श्री यशवंत पटेल जी के कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मंडल सिवनी मालवा की महत्वपूर्ण कार्यसमिति एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि "भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं।" जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला जी ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार आमजन के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है और हमें इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाना है। विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पार्टी के प्रति जनविश्वास को और सुदृढ़ करने की अपील की। बैठक में विधानसभा संयोजक श्री वीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वरुण पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंभू सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य श्री अजीत मंडलोई, श्री सत्यनारायण लौवंशी, श्री तुलसीराम यदुवंशी, मंडल महामंत्री, मंडल के उपाध्यक्षगण, मंडल मंत्री, मीडिया प्रभारी एवं भाजपा ग्रामीण मंडल के वरिष्ठ नेता और सभी मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास न तो नेतृत्व है और न ही नीति। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन भाजपा युवा नेता द्वारा किया गया।

सिवनी मालवा। श्री यशवंत पटेल जी के कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मंडल सिवनी मालवा की महत्वपूर्ण कार्यसमिति एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि “भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं।”

जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला जी ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार आमजन के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है और हमें इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाना है।

विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पार्टी के प्रति जनविश्वास को और सुदृढ़ करने की अपील की।

बैठक में विधानसभा संयोजक श्री वीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वरुण पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंभू सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य श्री अजीत मंडलोई, श्री सत्यनारायण लौवंशी, श्री तुलसीराम यदुवंशी, मंडल महामंत्री, मंडल के उपाध्यक्षगण, मंडल मंत्री, मीडिया प्रभारी एवं भाजपा ग्रामीण मंडल के वरिष्ठ नेता और सभी मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास न तो नेतृत्व है और न ही नीति।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन भाजपा युवा नेता द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!