भाजपा भीलट देव मंडल में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह और जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला रही उपस्थित

भाजपा भीलट देव मंडल में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह और जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला रही उपस्थित

सिवनी मालवा।  भारतीय जनता पार्टी सिवनी मालवा विधानसभा के अंतर्गत भीलट देव मंडल में एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के संवाद पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, मजबूती और अनुशासन पर प्रकाश डाला। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने भी बैठक को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री सुनील गौर ने की।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख उपस्थित गणमान्यजन: श्री जितेंद्र चौहान – पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री अनिल गौर – मंडल महामंत्री, श्री जितेन्द्र पटेल, श्री संतोष गौर – मंडल उपाध्यक्ष, श्री सोनू गौर – युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्री रिंकू रघुवंशी – भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य, श्री गोविंद वर्मा – आईटी विभाग प्रमुख, श्री मनीष पांडे – सोशल मीडिया संयोजक, श्री शिवम ठाकुर – बूथ संयोजक, श्रीमती रेखा रघुवंशी – महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती दीपा गौर – शक्ति केंद्र प्रमुख, श्री मोहित ठाकुर, श्री पंकज विश्वकर्मा, श्री अनूप सिंह, श्री लोकेश साहू, श्री अर्जुन गौर, श्री विवेक सेन, श्री अनिल चौहान, श्री सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए।

बैठक का समापन भारत माता की जय और संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

error: Content is protected !!