सावन सोमवार पर भोलेनाथ की मिट्टी की प्रतिमा का अभिषेक

सावन सोमवार पर भोलेनाथ की मिट्टी की प्रतिमा का अभिषेक

सिवनी मालवा। प्रतिवर्ष की परंपरा का पालन करते हुए इस वर्ष भी बलराम पटेल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 में सावन के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की मिट्टी से निर्मित प्रतिमा का विधिवत पूजन-अभिषेक किया गया।

समाजसेवी नमामि पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 15 वर्षों से वार्ड की महिलाएं सावन के प्रत्येक सोमवार को एकत्र होकर श्रद्धा भाव से भगवान शिव की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन व अभिषेक करती आ रही हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति को भी प्रोत्साहित करता है।

पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा रघुवंशी, नमामि पाराशर, कृष्णा सोनी, वंदना तिवारी, कीर्ति यादव, गुड़िया रघुवंशी, रानी वर्मा, रीना यादव, अनसूया राजपूत, विनीता रघुवंशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

भक्ति भाव से ओतप्रोत यह आयोजन समर्पण, सेवा और परंपरा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने वाला रहा।

error: Content is protected !!