जल गंगा संवर्धन अभियान: पहलगाम में निर्दोष व्यक्तियों को मारे जाने पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, जलसंगोष्ठी में जलसंरक्षण की दी जानकारी

जल गंगा संवर्धन अभियान: पहलगाम में निर्दोष व्यक्तियों को मारे जाने पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, जलसंगाेष्ठी में जलसंरक्षण की दी जानकारी

नरसिंहपुर। ग्राम पंचायत बसुरिया मां रेवा गौसेवा समिति बसुरिया में म.प्र. जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया एवं मां रेवा गौसेवा समिति बसुरिया के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सरपंच श्री कमलेश कुमार सिलोकिया कि अध्यक्षता मेंजल गंगा संवर्धन अभियान एवं विश्व पृथ्वी दिवस पर गौशाला परिवार में जल संगोष्ठी , वृक्षारोपण श्रमदान किया गया।

सर्व प्रथम पहलगाम में आंतकी हमले में शहीद हुए बंधुओं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत जल गोष्ठी में ग्राम सरपंच कमलेश सिलोकिया ने पहलगाम घटना कि निंदा की।

वही प्राचार्य धनराज विश्वकर्मा ने विश्व पृथ्वी दिवस जल पर अपने विचार रखे, गौसेवक एवं प्रस्फुटन समिति पलेरा अध्यक्ष लीलाधर लोधी ने जल संकट को लेकर बताया व गौशाला बसुरिया गतिविधि जानकारी दी एवं सभी बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए , वृक्षारोपण के लिए पांच वृक्ष पौधे पंकज सिलोकिया ने भेंट किए।

इस मौके पर हमारे बीच भारतीय सैनिक वीरेन्द्र वर्मा , सरपंच कमलेश तिलोकिया, नीरज स्थापक, महेन्द्र पटेल , पंकज सिलोकिया , वार्ड मेंबर मनोज मुरैया, दीपक वर्मा , तरुण वर्मा , कृष्णा, लीलाधर लोधी , रामेश्वर वर्मा ,संचालन हरदौल संस्था सचिव रामेश्वर वर्मा व आभार व्यक्त नीरज स्थापक द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!